Sports
Advertisements

अब तक के हुए भारत-पाकिस्तान लाइव मैच T20 में पाकिस्तान को 11वीं बाहर हार मिली है और वर्ल्ड कप में पांचवीं जीत है भारतीय महिला टीम की.

Women’s T20 World Cup : टीम इंडिया ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष की अर्धशतकीय पारियों ने भारतीय महिला टीम को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला. भारतीय महिला टीम का मुकाबला 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ है.
अब तक के हुए भारत-पाकिस्तान लाइव मैच T20 में पाकिस्तान को 11वीं बाहर हार मिली है और वर्ल्ड कप में पांचवीं जीत है भारतीय महिला टीम की.


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट पर 149 रन बनाये. आयेशा नसीम ने 25 गेंद पर 43 और कप्तान ने बिस्माह मरूफ ने 55 गेंदों पर 68 रन बनाए.


जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 6 गेंदें शेष रहते तीन विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय टीम की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उपकप्तान स्मृति मंधाना उंगली में चोट के कारण इस मैच में शामिल नहीं हो सकी. महिला T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को 3 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी.

Advertisements

#cricket #t20worldccup #womenst20worldcup #teamindia

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.