Sports
Advertisements

[slim_seo_breadcrumbs]

Bihar State Senior Badminton Championship 2023 Begusarai : श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम बेगुसराय में खेले गए बिहार सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब मुजफ्फरपुर के यशवर्धन ने जीता. बिहार स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्स का खिताब मुजफ्फरपुर के यशवर्धन ने जीता. बेगूसराय में खेले गए फाइनल मैच में भागलपुर के रितेश कुमार को सीधे सेटों में 21-15 और 21-11 से हराकर खिताब जीता.

शटलर यशवर्धन के कोच हैं समरेश कुमार, उन्हें प्रशिक्षण देते हैं मुजफ्फरपुर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में. सेमीफाइनल में यशवर्धन ने पटना के मोहम्मद तबरेज को 3 सीटों में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अब तक मुजफ्फरपुर के चार बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बिहार सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इससे पहले मुजफ्फरपुर के सरफराज, शुभम और तनवीर ने बिहार सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है.

Advertisements
शटलर यशवर्धन के कोच हैं समरेश कुमार, उन्हें प्रशिक्षण देते हैं मुजफ्फरपुर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में.


Bihar Senior Badminton Championship 2023 बेगुसराय में गर्ल्स सिंगल विजेता पूर्णिया की सलोनी कुमारी बिहार चैम्पियन बनी. वहीं गर्ल्स डबल्स में सलोनी कुमारी और सिमरान की जोड़ी, मिक्स डबल्स में सिद्धार्थ भूषण और आकांश पांडेय, मेन्स डबल्स में आर्यन प्रताप और तबरेज विजेता बने. श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम बेगुसराय में रविवार को सभी श्रेणी का 5 फाइनल मैच खेला गया.

#badminton #biharbadminton #bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.