Sports
Advertisements

Women’s T20 World Cup : महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले के आज के मैच में वेस्टइंडीज ने ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 4 ओवर में केवल 15 रन बन सकी थी. वेस्टइंडीज के कप्तान हैल मैथ्यूज ने 6 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर अपना विकेट खोया. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी.

wt20

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 118 रन पर ही रोक दिया. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए और अपने 100 विकेट भी पुरे किये. जबकि रेणुका और पूजा को एक-एक विकेट मिले.

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम के ओपनर स्मृति मंधाना केवल 10 रन बनाकर चौथे ओवर में ही आउट हो गई. पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर आउट हो गई. टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 19 वे ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. रिचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच 72 रन की अर्धशतकीय साझेदारी ने जीत को आसान कर दिया.

#t20worldcup #womenst20 #worldcup #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.