Muzaffarpur 11 January : अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय 14th Gurukul Open Chess के विजेता का खिताब खगड़िया के शुभम कुमार ने जीत लिया।
14th Gurukul Open Chess
प्रतियोगिता निदेशक उत्तम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जिलों के कुल 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 24 रेटेड खिलाड़ी शामिल रहें। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपीजी कमांडो उत्तम कुमार एवं दिलमोहन झा ने किया। प्रतियोगिता कुल 7 चक्रों में आयोजित हुई। खगड़िया के शुभम कुमार ने अपराजित रहते हुए कुल 7 अंक अर्जित किए।

दूसरे स्थान पर पटना के मिन्हाजुल होदा 6 अंकों एवं 31.5 ब्यूकोल्ज के साथ दूसरे स्थान पर जबकि मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार 6 अंकों एवं 30 बुकोल्ज के साथ तीसरे स्थान पर रहें। पुरस्कार वितरण समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, राजीव सिन्हा, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू एवं लखीसराय जिला शतरंज संघ के सचिव रामबाबू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, ईनामी राशि एवं मेडल्स देकर सम्मानित किया।
अंतिम चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर खगड़िया के शुभम कुमार ने बेगूसराय के अनिकेत रंजन को, दूसरे बोर्ड पर पटना के मिन्हाजुल होदा ने दरभंगा के साकेत कुमार चौधरी को, बोर्ड नंबर तीन पर मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार ने मधुबनी के ऋतिक कुमार को, बोर्ड नंबर चार पर पश्चिमी चंपारण के शिवांश बरनवाल एवं दरभंगा के जयेश मिश्रा के बीच बाजी ड्रॉ रही। बोर्ड नंबर पांच पर लखीसराय के शिवप्रिय भारद्वाज ने मुजफ्फरपुर के आकाश कुमार को हराया।
बोर्ड नंबर छह पर मधुबनी के अनुभव मिश्रा ने मुजफ्फरपुर के त्रिशांत कुमार को, बोर्ड नंबर सात पर राजीव रंजन ने रयान अनवर को, बोर्ड आठ पर अभिषेक रंजन ने अंश कुमार को, बोर्ड नौ पर मनोज कुमार राय ने कार्तिक कुमार को, बोर्ड दस पर रोहन कुमार ने अर्णव राज को हराया।
Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता https://t.co/qdMKoD6AVr #Muzaffarpur #news #chess pic.twitter.com/44QjjUdrgf
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 5, 2026
प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया समेत 15 जिलों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता निदेशक एसपीजी कमांडो उत्तम कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह में इस वर्ष मुजफ्फरपुर में 3 अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का घोषणा किया।
मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन दिलमोहन झा ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।