Muzaffarpur News
Advertisements

HaJipur 20 March : World Sparrow Day के अवसर पर वैशाली वन प्रमंडल द्वारा हाजीपुर फॉरेस्ट रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने शहरीकरण, मोबाइल रेडिएशन और कीटनाशकों से घटती गौरैया की संख्या पर चिंता जताते हुए संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

World Sparrow Day गौरैया संरक्षण

World Sparrow Day पर वैशाली वन प्रमंडल द्वारा हाजीपुर फॉरेस्ट रेंज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अध्यक्षता वन प्रमंडल पदाधिकारी अमीत कुमार ने की।

World Sparrow Day गौरैया संरक्षण
World Sparrow Day गौरैया संरक्षण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पक्षी विशेषज्ञ एवं एशियन वॉटर बर्ड सेंसस बिहार के कॉर्डिनेटर, एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गौरैया दिवस का उद्देश्य है शहरी वातावरण में लुप्तप्राय गौरैया के संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाना क्योंकि बढ़ते शहरीकरण, मोबाइल रेडिएशन, और कीटनाशकों के प्रयोग से गौरैया का जीवन संकट में है। इसके महत्व पर चर्चा कर बताया कि गौरैया पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और कीड़ों की आबादी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisements
World Sparrow Day गौरैया संरक्षण
World Sparrow Day गौरैया संरक्षण

डी एफ ओ अमित कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जो शहरीकरण के कारण तेजी से विलुप्त हो रही गौरैया और अन्य छोटे पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।

आज का दिन गौरैया के आवास को बचाने और उनके अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश है। इस अवसर पर पर्यावरण वैरियर के रूप में निशांत कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया और बताया घर आंगन की चिड़िया है गौरैया, गोरैया हमारे समृद्ध पर्यावरण का प्रतिक था, इसका गायब हो जाना पर्यावरण की दुर्दसा का सूचक है जलवायु परिवर्तन के कारण गौरैया की प्रजनन क्षमता में भी समय के साथ बदलाव आये हैं।

इस आयोजन में आर एन कॉलेज हाजीपुर से एनएसएस के छात्र एवं छात्राएं भाग लिया साथ ही एशियन वॉटर बर्ड सेंसस के बर्डर पुष्कर कुमार, कुमार अनंत, राजेश कुमार सहित दर्जनों ने भाग लिया। वन विभाग से भी काफी संख्या में वनरक्षी मौजूद रहे। धन्यवाद रेंजर रणजीत कुमार राय ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.