www.goltoo.in

पटना में 32nd Bihar State Children’s Science Congress 2026-27 की तैयारी शुरू, दो दिवसीय बैठक संपन्न

June 7, 2026 | by Goltoo

Children’s Science Congress (1)

Patna 7 June : श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना में 32वीं राज्य स्तरीय Children’s Science Congress 2026-27 के आयोजन को लेकर दो दिवसीय जिला समन्वयक एवं अकादमिक समन्वयकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिहार के 38 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ‘Science and Innovation for Sustainability’ विषय पर चर्चा की गई।

32nd Bihar State Children’s Science Congress 2026-27 की तैयारी शुरू

32वीं राज्य स्तरीय Children’s Science Congress 2026-2027 के आयोजन हेतु दो दिवसीय जिला समन्वयक एवं शैक्षिक समन्वय की बैठक पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में हुई। इस बैठक में बिहार के प्राय: सभी जिला से कॉर्डिनेटर एवं अकादमिक कॉर्डिनेटर ने भाग लिया। इस बैठक में वैशाली से एकेडमीक कॉर्डिनेटर डॉ सत्येन्द्र कुमार एवं कॉर्डिनेटर सीमा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बाल विज्ञान कांग्रेस बिहार इकाई की सभापति प्रोफेसर अखिलेश्वरी नाथ, उप सभापति प्रोफेसर डॉली सिन्हा, साइंस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, राज्य कॉर्डिनेटर डॉ संदीप कुमार एवं राज्य एकेडमीक कॉर्डिनेटर डॉ रश्मि कोमल, सतीश रंजन, उमेश कुमार एवं दीपक कुमार की उपस्थिति रही।

Children’s Science Congress
32nd Bihar State Children’s Science Congress 2026-27 की तैयारी शुरू

एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सायंस फॉर सोसायटी, बिहार एक स्वैच्छिक संस्था है जिसके सदस्य मुख्यतः विश्वविद्यालय प्राध्यापक, शिक्षक, चिकित्सक, अभियंता, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता है।

इस बैठक में आगामी बाल Science Congress के लिए “गतिविधि निर्देश एवं मार्गदर्शिका” भी जारी की गई।
इस वर्ष के लिए तय विषय “Science and Innovation for Sustainability” “निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार” पर लोगो ने अपने विचार व्यक्त किया।

आगामी राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बिहार प्रदेश में “सायंस फॉर सोसायटी, बिहार” के द्वारा संचालित की जाएगी जिसमें उत्प्रेरण एवं सहयोग: राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्, डी. एस. टी., भारत सरकार एवं सहभागिता : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् एवं बी. सी. एस. टी., बिहार की होगी।

इस कार्यक्रम के लिए बिहार के 38 जिलों में विज्ञान लोकप्रियकरण गतिविधियों को संचालित करने हेतु जिला स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया गया है जो स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का संचालन करेगी।
समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने की।

RELATED POSTS

View all

view all