www.goltoo.in

University News : विधायकों ने कहा अतिथि प्राध्यापकों के मांगों के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे

December 17, 2022 | by Goltoo

4129630f-e826-411c-b152-79e3a4378150

Muzaffarpur 17 December : शनिवार 17 दिसंबर को विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, दरभंगा क्षेत्र से विधायक संजय सरावगी एवं मुंगेर के विधायक श्री प्रणव कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया और कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के मांगों के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे। सभी विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापकों के आने से गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बना है और इनकी नियुक्ति यूजीसी के मापदंडों पर हुई है तो फिर इनकी सेवा नियमितीकरण क्यों नहीं? 19 तारीख को सदन में इनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा।


बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में 6 दिवसीय धरना में जेपी विश्वविद्यालय छपरा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं पटना विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक सैकड़ों की संख्या में जुटकर धरना को सफल बनाया।


*अतिथि प्राध्यापकों ने लिया संकल्प:- जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक इसी तरह के धरने का कार्यक्रम पटना में आयोजित किए जाएंगे। आगे के कार्यक्रम में संघ ने तय किया है कि सरकार यदि मांगों को नहीं मानती है तो वैसी स्थिति में पटना की सड़कों पर भिक्षाटन, बूट पॉलिश कार्यक्रम, एवं सामूहिक उपवास रखा जाएगा।


विधान पार्षद एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की जायज मांगों का हम सभी समर्थन करते हैं। सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को मांग कर सेवा का नियमितीकरण करें। इनके समर्थन में विधायक एवं सांसद भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।


विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास और नौकरी का वादा करने वाली सरकार अतिथि प्राध्यापकों की सेवा का नियमितीकरण जल्द से जल्द करें। सरकार की संवेदना खत्म हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने वाले अतिथि प्राध्यापकों से भेदभाव क्यों? यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।


मुंगेर के विधायक प्रणब कुमार ने कहा कि जब शिक्षक ही भूखा रहेगा तो ज्ञान का गंगा सुखा रहेगा। इन्हें जल्द से जल्द बकाए वेतन का भुगतान होना चाहिए एवं इनकी सेवा का नियमितीकरण होना चाहिए।


मौके पर संघ के संयोजक डॉ सतीश कुमार दास, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के अध्यक्ष डॉ मुकेश प्रसाद निराला, भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद, बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ बच्चा कुमार रजक, पटना विश्वविद्यालय पटना के अध्यक्ष डॉ विद्यानंद विधाता, जेपी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अध्यक्ष डॉ आदित्य आनंद, एवं सैकड़ों की संख्या में अतिथि प्राध्यापकों ने सभा को संबोधित किया।


कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जेपी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अध्यक्ष डॉ आदित्य आनंद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ विद्यानंद विधाता ने किया।

#Universitynews #guestprofessors #Bihar #Patna

RELATED POSTS

View all

view all