Tech Gadgets
Advertisements

व्हाट्सएप में 5 नई सुविधाओं की घोषणा की है. जल्द ही व्हाट्सएप अपने अपने दो अरब उपयोगकर्ताओं के लिए 5 नई सुविधाएँ लाने जा रहा है.

समुदाय यानी कम्युनिटीज का शुभारंभ होगा

इसमें सबसे बड़ी घोषणा है, समुदाय यानी कम्युनिटीज का शुभारंभ होगा. यह सुविधा एक नई तरह की सुविधा होगी और ट्रायल बेसिस पर यानी परीक्षण के तौर पर शुरुआत की जाएगी. यह सुविधा व्हाट्सएप में बनाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप को संचालन करने में सुविधा प्रदान करेगी.

Advertisements

32 लोगों के साथ वॉइस कॉल

व्हाट्सएप की नई सुविधाओं में वॉइस कॉल में 32 लोगों के साथ एक साथ जुड़ सकते हैं अब.आप एक दो नहीं बल्कि 32 लोगों के साथ एक साथ वॉइस कॉल में कर सकते हैं. यानी अब आपको वर्क फ्रॉम होम में मीटिंग की सुविधा भी प्रदान करेगी व्हाट्सएप.

बड़े फाइल ट्रांसफर 2 गीगाबाइट


इसके अलावा सबसे बड़ी सुविधाओं में अब आप 2 गीगाबाइट तक की फाइलों को शेयर कर सकेंगे. आजकल व्हाट्सएप के बिना संदेशों को भेजना मुश्किल हो गया. पहले लोग केवल मैसेज में टाइप करते थे, अब व्हाट्सएप में ही मेसेज करते हैं जरुरीऔर गैरजरूरी संदेशों को लोग एक दूसरे को भेजते हैं. ग्रुप बनाते हैं, ग्रुप में बातें करते हैं.


अभी तक आप 1GB से ज्यादा की फाइल शेयर कर नहीं सकते थे अब 2GB फाइल भी आपको शेयर कर पाएंगे टेलीग्राम की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर व्हाट्सएप ने ऐसा कदम उठाया.टेलीग्राम में ज्यादा लोगों को आप बड़े बड़े फाइल दे सकते हैं और ज्यादा लोगों के साथ संवाद में भी रह सकते हैं.

Emoji इमोजी रिएक्शन


एक नए फीचर के रूप में बहुप्रतीक्षित फीचर यह भी है कि इमोजी के जरिए अब आप मैसेज पर रियेक्ट कर सकेंगे. मेसेज का जवाब रिएक्शन में अब इमोजी से भी भेज सकेंगे. शुरुआत में लोगों को पांच इमोजी के साथी रिएक्ट करने की अनुमति देगा. हम सब रेड हार्ट, लाफिंग, सरप्राइज, सैड और हाई-फाई. स्किन टोन आने वाले हैं जो आप समय के साथ है डाउनलोड कर सकेंगे.

एडमिन पावर

कम्युनिटी लॉन्च के पहले एक नई सुधार आएगी समूहों के एडमिन के लिए पावर दिया जा रहा है एडमिन अब किसी ग्रुप के गलत चैट को आसानी से डिलीट कर पाएंगे.

नए 5 जो फीचर आने वाले हैं जो इस साल लांच होगी.

#Whatsapp #Whatsappfeatures

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.