Muzaffarpur 20 January : मुजफ्फरपुर में 3 से 7 फरवरी 2026 तक पांचवां बिहार राज्य Lalit Vijay Memorial Football Tournament आयोजित होगा। बैठक में छह टीमों की भागीदारी और आयोजन स्थल खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान तय किया गया।
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament मुजफ्फरपुर में
बिहार राज्य 5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament कप के सफल आयोजन के उद्देश्य से मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को पशुपति गंगा पेट्रोल पंप, जेल रोड, मुजफ्फरपुर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी श्री हरनाम सिंह ने की।

बैठक में मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री, डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, बृजेंद्र चौधरी, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद सलाउद्दीन, नाजिर हुसैन, रमेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिंटू, गोलू कुमार, इरशाद मलिक, समीम उल हक एवं शैलेंद्र कुमार सहित कई खेलप्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांचवां बिहार राज्य स्तरीय ललित विजय स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 3 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान, मुजफ्फरपुर में किया जाएगा।
टूर्नामेंट सचिव श्री अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल एकादश, मुंगेर जिला फुटबॉल एकादश, स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (पश्चिम चंपारण), स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी, नासा फुटबॉल क्लब सिवान एवं एजी फुटबॉल टीम पटना शामिल हैं।
राज्य स्तरीय सब जूनियर Kho Kho Championship के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन, 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ी चुने गए https://t.co/Q6r4OD1AB5 pic.twitter.com/Ly3mRExrZT
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 19, 2026
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 3 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल एकादश और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी, जो प्रतिवर्ष इस टूर्नामेंट का सफल संचालन सचिव के रूप में करते आ रहे थे, उनके असामयिक निधन के कारण इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवरसीज द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।