Muzaffarpur 5 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित 5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने एजी फुटबॉल टीम पटना को पेनल्टी शूटआउट में 7–6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन मनीष कुमार ने किया और बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार आशिक को मिला।
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament : 3rd Days Report
मुजफ्फरपुर के स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 5 फरवरी 2026 को आयोजित 5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament के पहले सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने एजी फुटबॉल टीम पटना को पेनल्टी शूटआउट में 7–6 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।


मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र झपहां, मुजफ्फरपुर के सचिव श्री मनीष कुमार ने विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री रमेश केजरीवाल, डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री, जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री पंकज कुमार, श्री बिजेंद्र चौधरी, श्री हरनाम सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सिकंदर आजम, इरशाद मलिक, राकेश कुमार मिंटू, शमीमुल हक पप्पन सहित अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ने बॉल को किक कर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के 19वें मिनट में एजी फुटबॉल टीम पटना के जर्सी नंबर 13 राहुल ने गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई, जो मध्यांतर तक कायम रही। मध्यांतर के बाद स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने आक्रामक खेल दिखाया और 45वें मिनट में जर्सी नंबर 15 आशिक ने गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया।
SKJ Law College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को पुरस्कार, राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की नियम पुस्तिका का विमोचन https://t.co/vvSsXKId3C pic.twitter.com/vFK4sCArnh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 5, 2026
पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों ने शुरुआती पांच-पांच शॉट में गोल किए। इसके बाद सडन डेथ में हरनाटांड के जर्सी नंबर 6 सुशील पटेल ने गोल किया, जबकि पटना टीम के जर्सी नंबर 7 मुन्ना का शॉट बाहर चला गया, जिससे हरनाटांड की टीम 7–6 से विजयी रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।