पटना के बिहटा में तीन नाबालिग बाइक सवार को बोलेरो ने कुचल दिया
Patna 11 June : पटना के बिहटा में बाइक सवार तीन लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया तीनों की मौत घटनास्थल पर हो गई. बोलेरो चालक भागने में सफल रहा गाड़ी लेकर.
Purnea Accident News : पूर्णिया में दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत – GoltooNews https://t.co/atxpjCxpgP #Purnea
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 11, 2022
घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपने गुस्से का प्रदर्शन पुलिस की गाड़ी पर किया. पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए. बाद में गांव वालों को शांत किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

शुक्रवार की देर रात हिंदुस्तान पैट्रोलियम पैट्रोल पंप के नजदीक शादी समारोह से लौट रहे तीन नाबालिग बाइक सवार को बोलेरो ने कुचल दिया. इस दुर्घटना में अंकित कुमार 14 वर्ष, कुणाल कुमार 17 और विक्की कुमार 18 की मौत मौके पर हो गई. जब तक गांव वाले जुटते बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।