Bihar News
Advertisements

फारबिसगंज में बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में तीन नौजवानों की मौत

Purnea 11 June : बिहार के अररिया फारबिसगंज में भी बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में तीन नौजवानों की मौत हो गई. अररिया के फारबिसगंज में ढोलबजा के पास नेशनल हाईवे पर एक खड़ी ट्रेक्टर में तीन सवारी कर रहे युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी. तीनो जोगबनी से लक्ष्मीपुर अपने भाई की बारात जा रहे थे.

अवधेश कुमार 29 वर्ष पवन राम 34 वर्ष कौसर अलम 27 वर्ष के रूप में पहचान हुई है. मरने वाले पवन अपने छोटे भाई सुमन नाम की शादी में दो साथियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर जा रहे इसी बीच ट्रैक्टर से टकराने के कारण तीनों इस तरह गिरे की कोई बचने की कोई उम्मीद नहीं रही.

Advertisements


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्रैक्टर सड़क किनारे लगी हुई थी ड्राइवर का नाम बजरंग है और गुलाब बाग जीरोमाइल इलाके का रहने वाला है.


सड़क किनारे लगी ट्रैक्टर पर पीछे से बाइक सवार बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई थी. गिरफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि तीनों नशे में थे और एक ने हेलमेट पहना हुआ था पर हेलमेट भी टूट टूट कर बिखर गए .

#Purneanews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.