Bihar News
Advertisements

पूर्णिया में दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत

Punea 11 June : पूर्णिया में दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. शनिवार की सुबह सुबह स्कार्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिर गई जिसमें 11 लोग सवार थे, दो किसी तरीके से बाहर आ पाए पर 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई.

स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग बेटी की शादी तय कर लौट रहे थे. जिस जगह पर दुर्घटना हुई उस जगह कठिन मोड़ पर स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई. स्कार्पियो स्वर लोग किशनगंज जिले के महिनगांव पंचायत के नुनिया गांव के रहनेवाले थे.

Advertisements
शनिवार की सुबह सुबह स्कार्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिर गई


मौके पर पुलिस पहुंचकर राहत बचाव में लग गई थी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में हुई दुर्घटना में 9 व्यक्ति की मौत पर दुःख जताया है.मृतकों के परिजन को ₹४ लाख के अनुदान देने का निर्देश दिया. पूर्णिया के कंजिया मध्य विद्यालय के पास देर रात के मोड़ पर 11 लोगों के साथ स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई जिसमें 9 लोग मर गए और दो किसी तरीके से बाहर आने में सफल हुए.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.