Patna 17 June : बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में आज तीसरे दिन भी अग्निवीरों (भविष्य के) का आन्दोलन जारी है.जगह जगह पर आज भी ट्रेनों में आगजनी और तोड़फोड़ की जा रही है.बिहार में 18 जिले अब तक प्रभावित हो चुके हैं बिहार में इस अग्निपथ विरोध आंदोलन में. 5 ट्रेनों को आग के हवाले किया जा चूका है.
शरारती तत्वों ने लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस को फूंक दिया. यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई है. ट्रेन
लखीसराय स्टेशन पर छात्रों ने भारी बवाल मचाया. धू-धू कर जल रही है विक्रमशिला एक्सप्रेस. .
खगड़िया में सेना में कांटेक्ट बहाली के खिलाफ प्रदर्शन. प्रदर्शनकारियों ने कोसी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक रखा है.
मानसी-सहरसा और मानसी-कटिहार रेलखंड पर रेल सेवा बाधित है.अभियर्थी NH-31 पर टायर जलाकर कर रहें प्रदर्शन कर रहे. सडक पर उपद्रव के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी है.
जमुई में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ अभियर्थियों ने किया सड़क जाम कर रखा है.
जमुई में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ अभियर्थियों ने किया सड़क जाम कर रखा है.
Agnipath Protest : बिहार में अग्निपथ विरोध अब हिंसक – GoltooNews https://t.co/ak3x8qSJ08 #Agnipath #BiharNews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 16, 2022
बेतिया और बगहा में भी अग्नीपथ भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. उपद्रव के कारण बेतिया रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर है और बगहा में भी ट्रैक परिचालन बढ़ी है.
लोहरदगा में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. उपद्रव के कारण रांची लोहरदगा रुट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई है.
हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर हंगामा कर रहे युवकों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगाई .
आरा में कल की तरह अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत आज भी हो गई. कल सभी ने देखा रेलवे स्टेशन पर किस तरह से दुकानों को लूटी गई विरोध प्रदर्शन की आड़ में .
बिहिया स्टेशन पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. बिहिया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर परिचालन बाधित कर दिया है.
हाजीपुर में भी उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़ फोड़ की गई है.
दानापुर में भो कड़ी निगरानी रखी जा रही है रेलवे स्टेशन पर.उपद्रव के कारण दानापुर स्टेशन हाई अलर्ट पर
भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया.स्टेशन पर अग्निशमन दस्ते की भी तैनाती कर दी गई है.
पुलिस के अधिकारी लगातार गश्ती कर रहे हैंRPF, GRPF और दानापुर पुलिस तैनात है रेलवे स्टेशन पर.
#Biharnews #Agnipathprotest

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.