Headlines

Muzaffarpur Crime News मुजफ्फरपुर में अगर आप बैंक से पैसे निकाल रहे हैं तो हो जाएं सावधान.

Shaheed Diwas
Advertisements

2-4 आंखें आप पर नजर रखे होगी बैंक में. आपकी रेकी होगी फिर आपको एक टारगेट बनाएगा और आपकी रेकी बैंक से लेकर शुरू हो जाएगी.

Muzaffarpur 17 July: मुजफ्फरपुर में अगर आप बैंक से पैसे निकाल रहे हैं तो हो जाएं सावधान. 2-4 आंखें आप पर नजर रखे होगी बैंक में. आपकी रेकी होगी फिर आपको एक टारगेट बनाएगा और आपकी रेकी बैंक से लेकर शुरू हो जाएगी. इसलिए ज्यादा ज्यादा पैसे निकालने हो तो बैंक में अकेले कभी ना जाएं और डिक्की में तो पैसा कभी रखे ही नहीं. छोटे से चाबी से भी आपके बाइक की डिक्की खुल जाती है एक झटके में.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


कल मिठनपुरा में भी एक बार फिर से इस तरह के घटनाएं हुई एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के भी ₹२ लाख डिक्की से निकल लिए.मिठनपुरा में एक बड़े शोरूम के सामने 1 मिनट के अंदर है डिक्की से लाखों निकले और बाइक सवार भागने में सफल हो गए.


दूसरी घटना भी जुब्बा सहनी पार्क के सामने स्टेट बैंक के पास घटना हुई जिसमें कोई किसी तरीके का स्प्रे करने के कारण बाइक सवार को खुजली और जलन होने लगी. इस बीच में बाइक सवार ने झपट्टा मारा और रुपयों से भरा बैग लेकर भागने में सफल हो गए. इस तरह की घटनाएं मुजफ्फरपुर के बैंक के शाखाओं में आये दिन होते रहते हैं. आप बड़ी रकम निकाल रहे हैं वैसे तो पूरी तरह सावधान रहें और अकेले कभी नहीं जाए.

Shaheed Diwas

महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा टारगेट किया जाता है और घर तक पीछा किया जाता है. जब तक उन्हें इस मामले में सफलता नहीं मिल जाए सफलता नहीं मिलने पर नया ग्राहक को खोजते हैं. बैंक से रेकी कर रहे अगले टारगेट का की तरफ इशारा करते हैं बैंक में सुरक्षा का अभाव होता है. 1-2 गार्ड होते हैं जो गेट पर लगे होते हैं. उन्हें अंदर की गतिविधियों की कोई जानकारी किसी को नहीं होती है. बैंक में कई लोगों को बिना काम के मडराते रहते हैं पैसे निकालने की बात किसी तरीके का इंक्वायरी करते रहते हैं और लोगों को भनक नहीं लगती है. इसमें से कौन सा लुटेरा है या रेकी ही कर रहा है.

आप किसी भी बैंक में जाएंगे तो कुछ लोग आपको संदिग्ध के रूप में दिख जाएंगे आप अगर अपनी नजर थोड़ी भी चौकस कर रखेंगे तो आपको भनक लग जाएगी कि आपके पीछे कोई है या नहीं. अगली बार बैंक जाना तो सावधान रहें एक बार लूट की रकम दोबारा वापस नहीं आ पाती है.