National News

इतिहास रचने के बाद द्रौपदी मुर्मू के लिए ट्वीटर पर बधाई और शुभकामनाओं की बरसात

Advertisements

इतिहास रचने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा – “आपके होते हुए मेरी हार नामुमकिन है मेरे परमात्मा”
🚩 जय जगन्नाथ 🙏🚩

New Delhi 21 July : इतिहास रचने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा – “आपके होते हुए मेरी हार नामुमकिन है मेरे परमात्मा”
🚩 जय जगन्नाथ 🙏🚩
राष्ट्रपति चुनाव 2022 परिणाम लाइव अपडेट, 21 जुलाई: 64 वर्षीय मुर्मू देश की पहली नागरिक और भारत की सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं।

Newly Elected President Of India with PM Narendra Modi


राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे दौर की मतगणना के बाद, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ राष्ट्रपति पद की लड़ाई में भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया।
64 वर्षीय मुर्मू देश की पहली नागरिक और भारत की सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं।

नितिन गडकरी लिखते हैं -श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को PresidentialElections2022 में मिली ऐतिहासिक विजय और भारत के 15वें राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी।

द्रौपदी मुर्मू के घर ओडिशा के रायरंगपुर में जश्न की तैयारियां


इनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी.

द्रौपदी मुर्मू के भाई तरिनिसें टुडू ने भी अपनी बहन के राट्रपति चुने जाने पर ख़ुशी जताई है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी को थिरकते देखिये द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद

बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी को थिरकते देखिये द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद


राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी और कहा -राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं।यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी .


सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बढ़ा और शुभकामनायें दी है.


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

#DraupaduMurmu #PresidentofIndia

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.