National News
Advertisements

स्पाइसजेट की फ्लाइट में पिछले कई दिनों से कई तकनीकी खामियां आने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियशन डीजीसीए ने सख्त रवैया अपनाते हुए अब 8 सप्ताह के लिए स्पाइसजेट की केवल 50% उड़ानों की क्षमता के साथ काम करेगी.

New Delhi 27 July : डीजीसीए ने स्पाइस जेट की आधी फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोक दिया है. SpiceJet की फ्लाइट में पिछले कई दिनों से कई तकनीकी खामियां आने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियशन DGCA ने सख्त रवैया अपनाते हुए अब 8 सप्ताह के लिए यानी अगले 2 महीने के लिए स्पाइसजेट की केवल सिर्फ 50 प्रतिशत का संचालन करने का आदेश दिया है। यानी 50% फ्लाइट को उड़ान भरने के आदेश दिए गए हैं.

भारत के विमानन नियामक, डीजीसीए, स्पाइसजेट एयरलाइंस को 8 सप्ताह के लिए स्वीकृत उड़ानों में से सिर्फ 50 प्रतिशत का संचालन करने का आदेश दिया है।

स्पाइस जेट की कई उड़ानों को तकनीकी खामियों के कारण या तो अपने ओरिजनेटिंग स्टेशन पर आना पड़ा या किसी अन्य स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. नोटिस में डीजीसीए ने स्पाइसजेट को सुरक्षात्मक उपायों को करने में नाकाम रहने के कारण है डीजीसीए ने Rule 134 Schedule XI of the Aircraft Rules 1937 के तहत एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जिसका जवाब स्पाइसजेट ने 25 जुलाई को डीजीसीए को सौंपा. स्पाइसजेट के जवाब के बाद डीजीसीए ने स्पाइसजेट को आधी क्षमता सिमित की यानी 50% उड़ानों को ही उड़ान भरने के निर्देश दिए. स्पाइसजेट को यह भी आदेश दिए गए हैं कि सुरक्षात्मक उपाय और भरोसेमंद हवाई यात्रा को सुनिश्चित करें.

Advertisements
DGCA Letter to Spicejet


स्पाइसजेट द्वारा प्रस्तुत विभिन्न स्पॉट चेक, निरीक्षण और कारण बताओ नोटिस के जवाब के निष्कर्षों के मद्देनजर आदेश जारी किया गया है : डीजीसीए

पिछले 18 दिनों में 8 बार तकनीकी खामियां आई थी स्पाइस जेट की विमानों में. तकनीकी खामियां आने के बाद डीजीसीए ने कंपनी को नोटिस भेजा था. स्पाइसजेट को अपनी तकनीकी खामियों को दूर करना होगा और आधी क्षमता पर काम करना होगा. 50% फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी.

स्पाइसजेट की दो फ्लाइट में तकनीकी खामियां पटना एयरपोर्ट में ही आई थी. देश में कई स्पाइसजेट की उड़ानों में तकनीकी खामियां देखने को मिली थी. इस कारण ली डीजीसीए को सख्त रवैया अपनाते हुए यह यह नोटिस स्पाइसजेट को देना पड़ा.

स्पाइस जेट ने स्टेटमेंट जारी किया है – हम #DGCA आदेश प्राप्त हुआ है और नियामक के निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। मौजूदा कम यात्रा के मौसम के कारण, #SpiceJet ने अन्य एयरलाइनों की तरह अपने उड़ान संचालन को पहले ही पुनर्निर्धारित कर दिया है। इसलिए, हमारे उड़ान संचालन पर बिल्कुल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

#Spicejet #DGCA #Aviation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.