Sports
Advertisements

पहला पदक संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीता.भारत के लिए दूसरा मेडल जिसे गुरुद्वारा पुजारी ने 61 किलोग्राम वर्ग के वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिलाया.

Birmingham 30 July : भारत के लिए आज पदको की शुरुआत हो गई है.आज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अभी तक 2 पदक प्राप्त हुए हैं. पहला पदक संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीता वेटलिफ्टिंग भारोत्तोलन ५५ किलोग्राम स्पर्धा में 248 किलोग्राम (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता. मलेशिया के मोहम्मद अनीस ने 249 किलो स्वर्ण पदक जीता.


भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG) में भारत का दूसरा पदक हासिल किया है. पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता. भारत के लिए यह दूसरा मेडल था जिसे गुरुद्वारा पुजारी ने 61 किलोग्राम वर्ग के वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिलाया. भारत मेडल टैली में एक सिल्वर एक कांस्य के साथ नौवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है 18 पदक के साथ. ऑस्ट्रेलिया को 10 स्वर्ण पदक के 4 सिल्वर चार कांस्य से मिले हैं.


दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक जीतने पर बधाई दी है. रजत पदक के साथ भारत का कॉमनवेल्थ गेम में पदक की शुरुआत हुई है. पुजारी 269 किलोग्राम भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। स्नैच राउंड के अंत में, वह 118 किलोग्राम भारोत्तोलन के साथ चौथे स्थान पर थे , लेकिन तीसरे स्थान पर रहने और कांस्य पदक हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया.
भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG) में भारत का दूसरा पदक हासिल किया है. पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता.

Advertisements

#cwg2022 #sanketsargar #Poojary #Teamindia #Indianweightlifters

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.