Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : मुजफ्फरपुर Summer Cricket League Under-16 के फाइनल में ETC सुपर किंग्स ने ETC रॉयल्स को 54 रन से हराया। आदर्श बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, अनमोल स्वान चमके।

Summer Cricket League : ETC Super Kings बने चैंपियन

स्थानीय ETC ग्राउंड पर आयोजित Summer Cricket League अंडर-16 का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में ETC सुपर किंग्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ETC रॉयल्स को 54 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विजय चौधरी, अविनीश नंदन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ETC सुपर किंग्स ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 77 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि विवेक राज ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisements
Summer Cricket League : ETC Super Kings बने चैंपियन
Summer Cricket League : ETC Super Kings बने चैंपियन

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ETC रॉयल्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 21.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ETC सुपर किंग्स की ओर से अनमोल स्वान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

Summer Cricket League के समापन पर विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अर्नव सार्थक को बेस्ट बल्लेबाज, आयुष यादव को बेस्ट गेंदबाज, आदर्श को प्लेयर ऑफ द सीरीज, प्रिया को बेस्ट फील्डर, ईशान को बेस्ट विकेटकीपर, आदित्य को बेस्ट कैच तथा आयुषी एवं आरव को संयुक्त रूप से इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले Shree Avyaan Sattu, RR Sports एवं Hindon Shoes का विशेष आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सभी सहयोगियों के समर्थन से टूर्नामेंट का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो सका।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.