Sports
Advertisements

Muzaffarpur 18 August : भारती हॉक्स को हराकर भारती स्ट्राइकर्स की दूसरी जीत।
भारती क्लब के तत्वाधान में आयोजित भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारती स्ट्राइकर्स ने भारती हॉक्स को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती हॉक्स ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए जिसमें आर्यन विमल ने 20 रन,नवाज ने 19 रन,अभिनव चौधरी ने 30,एवम तन्मय ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।


गेंदबाजी में भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से आगाज आलम ने 3, अभिषेक ने 2, रिसीत रत्न ने 2,अंचल ने 2 एवम आदित्य बाबू ने 1 विकेट लिए।


जवाब में भारती स्ट्राइकर्स ने 33 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 132 रन बना लिए।भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आगाज ने 12,प्रहर्श ने 12, रिसित रत्न ने 10,आलीशान रजा ने 22 एवम इंदल चौहान ने 14 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती हॉक्स के तरफ से रोहित ने 2,आदर्श ने 1 एवम नवाज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती स्ट्राइकर्स के आगाज आलम को दिया गया।

Advertisements


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं आयुष राज थे वही स्कोरर की भूमिका आदित्य कुमार ने निभाई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.