National News
Advertisements

500 मिलीग्राम तक के किसी भी टेबलेट का बाजार मूल्य सरकार की कीमत नियंत्रण प्रमाणित प्रणाली के तहत नियंत्रित होता है लेकिन 500mg से ऊपर की दवा का की कीमत निर्माता फार्मा कंपनी द्वारा तय की जा सकती है.

New Delhi 19 August : परासीटामोल की एक ब्रांड बनाने वाली फार्मास्यूटिकल कंपनी ने डॉक्टरों को खास ब्रांड लिखने के लिए लगभग 1000 करोड़ के गिफ्ट बाँट दिए. एक एनजीओ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुखार के इलाज में उपयोग की जाने वाली डोलो 650 मिलीग्राम टेबलेट पेरासिटामोल नाम के इस दवा को डॉक्टरों द्वारा प्रेसक्राईब करने के लिए डॉक्टरों को लगभग 1000 करोड़ रुपए के उपहार बांटने का आरोप लगाया है. न्यायालय ने भी इसे गंभीर मुद्दा बताया.

FMRAI (एफऍमआरएआई) फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रीप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से वकीलों ने बताया जस्टिस एम एस ए बोपन्ना की पीठ को बताया कि 500 मिलीग्राम तक के किसी भी टेबलेट का बाजार मूल्य सरकार की कीमत नियंत्रण प्रमाणित प्रणाली के तहत नियंत्रित होता है लेकिन 500mg से ऊपर की दवा का की कीमत निर्माता फार्मा कंपनी द्वारा तय की जा सकती है. उन्होंने दलील दी कि ज्यादा लाभ कमाने के लिए कंपनी ने डोलो 650 एमजी टेबलेट को प्रेसक्राईब करने के लिए डॉक्टरों को मुफ्त उपहार सर्विस के रूप में दिया. इसके बाद न्यायालय में अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी.


गौरतलब है कि डॉक्टरों से प्रेसक्राईब कराने के लिए फार्मास्यूटिकल कंपनी उपहार के रूप में तरह-तरह के अनेकों प्रकार के उपयोगी सामग्री देते आ रही है उसमें मरीजों के उपचार के यंत्र भी शामिल होते हैं और कई तरह के खर्चे भी शामिल होते हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से बताया नहीं जाता है. ऐसे आरोप लगते आ रहे हैं. फार्मा कंपनी या किसी कंपनी द्वारा ऐसा करना कोई नई बात नहीं है. पर दवाओं की कीमत पर लगाम जरूर लगनी चाहिए इसलिए कि 1000 करोड़ के उपहार बांटे गए तो वह खर्चे तो दवा के दामों में शामिल होंगे ही.

Advertisements


आपको बता दें फार्मा कंपनी, मेडिकल रीप्रेजेंटेटिव को प्रमोशन और सेल्स बढ़ाने के लिए रखती. जिनका काम डॉक्टरों से समय समय पर मिल कर अपनी कंपनी की दवाओं के विषय में जानकारी देना,उलब्धता आदि जैसी जानकारी देना होता है.पर बाजार में दूसरी कंपनियों से आगे निकलने की होड़ में अत्यधिक दवाब सेल्स टीम पर दी जाती है. हर कंपनी सेल्स बढ़ाने और प्रचार के लिए गिफ्ट प्रोडक्ट के साथ फ्री देती है. गिफ्ट छोटा या बड़ा उपहार ही होता है. आप यदि गिफ्ट देंगे तो कोई लेने से मना कैसे करेगा.

#FMRAI #pharmaceutical #doctors #paracetamol

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.