National News
Advertisements

New Delhi 19 August : आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे ने नए नियम बच्चों के टिकट के संबंध में जारी किया है. यह नए नियम बिना किसी सूचना दिए धीरे-धीरे टिकट बुकिंग के द्वारा शुरू कर दी गई है 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों की टिकट अगर आप पूरी बर्थ लेना चाहते थे का विकल्प था या आधी बर्थ लेना चाहते थे का विकल्प था जिसे समाप्त कर दिया गया है अब 1 वर्ष के बच्चे का भी टिकट पूरा लगेगा.

जी हां बुज़ुर्ग हों या बच्चे, भाजपा के लिए सब कमाई के साधन हैं.जब सरकार आपसे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनवा रही थी, तभी पीछे से आईआरसीटीसी ने अपने टिकट बुकिंग नियमों को अपडेट कर दिया, जिसके तहत अब 1-5 साल की उम्र के बच्चों का भी फुल टिकट का किराया देना होगा।अब 5 साल तक के बच्चे जो फ्री में यात्रा करते थे उन्हें भी अब पूरी पूरा पैसा देना पड़ेगा राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा.आम आदमी के वैभव महेश्वरी ने भी ट्वीट कर कहा था अमृत महोत्सव के दौरान मोदी सरकार ने हैं. ट्रेन यात्रा में 1 साल के बच्चे का भी टिकट लगा दिया.


पिछले कुछ दिनों से यह भ्रामक खबरें सोशल मीडिया में वायरल है कुछ समाचार पत्रों ने तो इसे प्रकाशित भी कर दिया पर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर17 अगस्त को कहा कि इस तरह के कोई नियम नहीं बनाए गए हैं. बच्चों के टिकट के संबंध में कोई नया नियम नहीं बनाया गया. पहले की तरह ऑप्शनल वैकल्पिक है.

Advertisements

प्रेस सूचना ब्यूरो ने भी वायरल दावे को खारिज करते हुए कहा कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट बुकिंग से संबंधित नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्वीट रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से भी जुड़ा है।

आप 5 साल के ऊपर के बच्चे टिकट लेना चाहते हैं बराबर के उन्हें फ्री में यात्रा करने की छूट पहले की तरह है. आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग करेंगे तो दो विकल्प आएंगे या तो इन्फेंट के बर्थ के साथ टिकट बुक करें या इन्फेंट के टिकट या आप ऐड इन्फेंट के नाम डालने होंगे जिस जिस से लेकर आप यात्रा कर सकते हैं बिना बर्थ.

अपने फैक्ट चेक में हमने पाया कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग के संबंध में कोई नया बदलाव नहीं किया है।

इस तरह की भ्रामक खबरों से सोशल मीडिया पर बचकर रहें और कमेंट और शेयर करने से भी बचे हैं.

यात्रियों की मांग होने पर उन्हें टिकट खरीदने और पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ बुक करने का विकल्प दिया गया है। और अगर अलग बर्थ की जरूरत नहीं है, तो ट्रेन में यात्रा मुफ्त है। इस प्रकार, हम यह पता लगाने में सक्षम हैं कि 1-5 वर्ष की आयु के बच्चों से पूरे टिकट की कीमत वसूलने का दावा भ्रामक है।

#irctc #factchecker #irctcnewrules #indianrailway

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.