www.goltoo.in

Jahnavi Wins Miss Teen India 2022 बिहार और मुजफ्फरपुर की बेटी जाह्नवी बनी मिस टीन इंडिया 2022

August 23, 2022 | by Goltoo

ग्रैंड फिनाले में कोई चरणों से गुजरने के बाद जाह्नवी को यह ताज हासिल हुआ. संयोगवश जन्मदिन के दिन ही अवार्ड मिला है.

New Delhi 23 August : New Delhi 23 August : बिहार और मुजफ्फरपुर की बेटी जाह्नवी बनी 24th Season मिस टीन इंडिया 2022 . 21 अगस्त को दिल्ली में आयोजित 24th Season Miss Teen India 2022 के ग्रैंड फिनाले में कोई चरणों से गुजरने के बाद जाह्नवी को यह ताज हासिल हुआ.

Jahnavi with Family

संयोगवश जन्मदिन के दिन ही अवार्ड मिला है. जनता के द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर जाह्नवी को विजेता घोषित किया गया है. निर्णायक मंडल में शामिल थे अभिनेता तुषार कपूर, संजय कपूर, शाहबाज खान, अयूब खान, दिया सिंह, सविता बोस, सांसद मनोज तिवारी और Alee Club के मनमोहन मेहता. जाह्नवी प्रतिभागी संख्या 36 थी. जैसे Miss Teen India 2022 प्रतिभागी जाह्नवी के नाम की घोषणा हुई तो वहां उनके मौजूद परिवार वालों के चेहरे में खुशी से चहक उठे. तुषार कपूर ने अपने हाथों से जाह्नवी को ताज पहनाया. शाहबाज खान ने मेडल दिया.

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव निवासी समाजसेवी संतोष कुमार और अर्चना की पुत्री जाह्नवी मिस इन इंडिया विजेता कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी है. . जहान्वी को मिस टीम इंडिया सोशल वर्कर category-wise यानी आपके वोटों से जीत मिली. बिहार की पहली बेटी जिसे यह क्राउन हासिल हुआ है. जीत हासिल होने के बाद जानवी ने कहा कि वो प्रियंका चोपड़ा की तरह समाज सेवा करना चाहती हैं. इस उपलब्धि पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ उनके परिवार वालों ने दी बधाई.

आपको बता दें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों को प्राप्त कर चुकी जाह्नवी को हैट्रिक अवार्ड भी मिल चुका है संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन अमेरिका की तरफ से. जाह्नवी एक लेखिका भी है और एचआईवी एड्स से संबंधित एक फिल्म कनाडा में रिलीज हो चुकी है. बिहार और मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि पहली बेटी है जिसने इस तरह के किसी प्रतियोगिता में ताज हासिल किया है. प्रतियोगिता की शुरआत अमरीश पूरी ने की थी और Alee Club द्वारा आयोजित कराइ गई थी. 2022 Miss Teen India was 24th Season.

https://youtu.be/C9QqTLjn-A4

#missteenindia #missteenindiajahnavi #teenindia2022 #missteenindia2022

RELATED POSTS

View all

view all