Bihar News
Advertisements

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं जिससे मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

Patna 23 August : मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज गया में रबर डैम का निरीक्षण किया। रबर डैम बनने के बाद तर्पण के दौरान होने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी व आसपास के इलाकों में निर्बाध जलापूर्ति हो सकेगी।


मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गया में सीता कुंड व अक्षय वट का निरीक्षण किया।


विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं जिससे मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

Advertisements


विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर गया प्रशासन के साथ समीक्षा बैठकर तैयारियों का जायजा लिया व मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो इसे लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


गया में पितृपक्ष मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। देवघाट का निरीक्षण किया और रबर डैम परियोजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। रबर डैम परियोजना से पितृपक्ष मेला अवधि में एवं साल भर तीर्थयात्रियों के लिए फल्गू नदी में जल की उपलब्धता रहेगी।

इससे तीर्थ यात्रियों को तर्पण में काफी सुविधा होगी। सीता-कुंड का निरीक्षण किया तथा रबर डैम से सीता-कुंड को कनेक्ट करने हेतु मार्ग के निर्माण का निर्देश दिया। अक्षय वट के पास नियमित तौर पर साफ-सफाई और सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि पिंडदानियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके पश्चात् ब्रह्म सरोवर एवं वैतरणी सरोवर का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

#cmnitishkumar #nitishkumar #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.