Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 September : बिहार में नगर निकाय चुनाव का मौसम आ गया है और राज्य निर्वाचन आयोग ने नए निर्देश जारी किए हैं जिसमें प्रत्याशियों के खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है. नगर निकाय आम चुनाव में प्रत्याशियों की खर्च की सीमा नगर पंचायत में वार्ड पार्षद ₹20000 तक कर सकेंगे और नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम ₹80000 की निर्धारित सीमा निर्धारित की गई है. वही नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40000 तक के अधिकतम खर्च कर सकेंगे. नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के अनुसार खर्च की सीमा निर्धारित की गई है.

Nagar Nigam Muzaffarpur

नगर निगम में 4 से 10000 वाले वार्ड में अधिकतम 60000 से 20,000 वाले आबादी में 80000 सीमा निर्धारित की गई है. बिहार के 261 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी प्रारंभिक त्रुटियों को दूर करने की कोशिश कर रही है राज्य निर्वाचन आयोग. 30 अगस्त तक वार्डो के आरक्षण की सूची तैयार करने की अंतिम समय निर्धारित था. 19 नगर निगम 13 नगर परिषद 146 नगर पंचायतों के वार्डों में आरक्षण निर्धारण करना था.

#election #nagarniganchunav #bihar

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.