Tech Gadgets
Advertisements

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने इस दुर्घटना के बाद एक ट्वीट कर कहा कि अब वह शपथ ले रहे हैं कि पिछली सीट पर बैठेंगे तो सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे

Mumbai 6 September : पिछले दिनों हुई एक दुर्घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं क्या पिछली सीट पर भी बेल्ट लगाना बहुत ही जरूरी है, उत्तर है हां. बिल्कुल पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट लगाना उतना ही जरूरी है जितना आगे वाली सीट पर. दो दिन पहले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में निधन हो गया. आज मुंबई में सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार हुआ .

मर्सिडीज़ कार जिसमें सवार थे चार सवारी. डिवाइडर पर टकराने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई अहमदाबाद से मुंबई आने के दौरान पालघर के समीप. ज्यादातर महंगी गाड़ियों में सुरक्षा के उपाय बेहतर होते हैं पर पिछली सीट पर बेल्ट नहीं पहनना सीरस मिस्त्री के मौत का कारण बना जिस मर्सिडीज़ कार GLC220D में साइरस मिस्त्री की मौत हुई.

India Tv image showing condition of air bag after accident

मर्सिडीज़ कार की दुर्घटना हुई जिसमे 7 एयर बैग थे. पर पिछली सीट वालों की एक एयर बैग की सुविधा नहीं थी. पीछे की सवारी के लिए साइड में ही एयर बैग उपलब्ध थे जो कोई काम है नहीं आया. एयर बैग से ज्यादा प्रभावी सीट बेल्ट होता है जो आपको आगे फेंके जाने से रोकता है और आप के बचने की गुंजाइस बढ़ जाती है. इस दुर्घटना में भी कार के पीछे बैठे लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाए थे, जिस कारण से दोनों, टकराने के बाद आगे की तरफ हवा में उड़ कर शीशे से टकराया होंगे और ये टक्कर बिजली की रफ्तार से भी तेज हुई होगी जिस कारण उन दोनों की मौत हो गई.

Advertisements
क्या पिछली सीट पर भी बेल्ट लगाना बहुत ही जरूरी है? How safe is Air Bag?


सीसीटीवी फुटेज आई है जिसमें कार की स्पीड दिख रही है और इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछली टोल नाके से दुर्घटना के स्थल तक पहुंचने में मर्सिडीज कार को केवल 9 मिनट लगे थे 21 किलोमीटर दुरी तय करने में जिसका मतलब है 130 या 135 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही होगी मर्सिडीज़ कार. हाई स्पीड या किसी और कारणवश मर्सिडीज़ कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकरा गई सूर्य नदी के बने पुल पर. दुर्घटना में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई. कार एक महिला जिनका नाम है अनाहिता पंडोले चला रही थी और उनके पति उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे.


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुछ दिनों पहले कहा था कि अब कुछ सालों के अंदर कार में आगे और पीछे एयरबैग अनिवार्य करने जा रहे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने इस दुर्घटना के बाद एक ट्वीट कर कहा कि अब वह शपथ ले रहे हैं कि पिछली सीट पर बैठेंगे तो सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे. उन्होंने अन्य अन्य लोगों से भी इस बात इस बात की अपील की कि पिछली सीट पर भी बैठे तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं. हम सभी जानते हैं 7 एयर बैग लगे 70 लाख के मर्सिडीज के बावजूद दुर्घटना में दो व्यक्ति पिछली सीट पर बैठने वाले की मृत्यु हो गई.

#cyrusmistry #Mercedes #airbags #accident #safety

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.