Sports
Advertisements

ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए स्थानीय राम दयालु सिंह कॉलेज से बिहार टीम को आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Muzaffarpur 6 September :आरडीएस कॉलेज के समीर के नेतृत्व में बिहार टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर रवाना. दिनांक 8 सितंबर से 11 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए स्थानीय राम दयालु सिंह कॉलेज से बिहार टीम को आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Bihar Sr. Jr. Badminton Team at RDS College Badminton Court


पिछले 12 दिनों से लगातार आरडीएस कॉलेज के बैडमिंटन कोर्ट में इन खिलाड़ियों को एन आई एस कोच नीरज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कैंप के आधार पर निम्न खिलाड़ियों को बिहार टीम में शामिल किया गया।

R.D.S. College Muzaffarpur


सीनियर टीम में समीर राज, मोहम्मद तबरेज, सिद्धार्थ भूषण, अंबुज प्रकाश, सलोनी कुमारी, आकांक्षा पांडे, सिमरन सिंह,विभा कुमारी को शामिल किया गया। वही जूनियर टीम में अमृत राज, तनवीर आलम, सक्षम वत्स, प्राग सिंह, रणवीर सिंह,सलोनी कुमारी,सानविय आनंद, सारा कौसर,श्रीजा, फिज्जा हसन को शामिल किया गया है। ‌

Advertisements

नीरज कुमार को कोच एवं प्रेम कुमार को टीम मैनेजर के दायित्व दी गई है। मौके पर मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अमिताभ सिन्हा , आरडीएस कॉलेज के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रवि शंकर कुमार, आरडीएस कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजीव कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। वही मौके पर एन आई एस कोच नीरज कुमार, वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ फिरोजउद्दीन फैज, कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रमा सिंह, रन प्रताप जायसवाल मौजूद रहे।

#badminton #muzaffarpur #sports

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.