Sports
Advertisements

New Delhi 9 August : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र के शुरुआत की घोषणा कर दी है. घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से होगी. दिलीप ट्रॉफी 8 सितंबर से 25 सितंबर तक का नॉकआउट के आधार पर छह जोन में बांटकर खेला जाएगा.छह जोन में उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर आते हैं. दिलीप ट्रॉफी के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी.

मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी सफेद गेंदों से खेली जाती है. 38 टीम भाग लेगी. आठ टीम का तीन ग्रुप और जो 7 टीमों की दो ग्रुप बनाई गई है. रणजी ट्रॉफी के मैचों में 2 कैटेगरी बनाई गई है जो 13 दिसंबर से 20 फरवरी तक खेला जाएगा. कैटेगरी एलिट और प्लेट बनाए गए हैं. एलीट ग्रुप में 32 टीम और 8 टीमों के चार ग्रुप रहेंगे .हर लीग में सात मैच खेली जाएगी. दूसरी कैटेगरी प्लेट ग्रुप में 15 लीग मैच होंगे जो जिसमें 6 टीमें होंगी.

Girl’s Cricket Team in Muzaffarpur Bihar


भारतीय महिला क्रिकेट सत्र की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी. जिसमें सीनियर महिला T20 ट्रॉफी की शुरुआत होगी. सीनियर महिला T20 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेला जाएगा. सीनियर महिला इंटर जोनल T20 और T20 चैलेंज ट्रॉफी होगी इन दो टूर्नामेंट के बाद 50 ओवरों के प्रारूप में सीनियर महिला एकदिवसीय खेला जाएगा.इस सीजन में सीनियर महिला टी20 और अंडर सिक्सटीन U16 के लड़कियों का एकदिवसीय टूर्नामेंट भी आयोजित होगा. यह 26 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच खेला जाएगा.इसके बाद U19 वर्ल्ड कप खेला जाएगा.

Advertisements

#Cricket #domesticricket #bcci

:

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.