Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 October : मुजफ्फरपुर में डीएवी क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन झपहां स्तिथ तिरहुत फिजिकल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मैदान में हुआ. डीएवी क्लस्टर एथलेटिक्स मीट के पहले दिन एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में रुनीसैदपुर डीएवी के शुभम कुमार बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में जीतकर क्लस्टर के सबसे तेज धावक बने. नरकटियागंज डीएवी के आकिब खान दूसरे स्थान पर, समस्तीपुर डीएवी के शिवम तीसरे स्थान पर रहे.

100 मीटर बालिका वर्ग में डीएवी समस्तीपुर की खुशी सबसे तेज धाविका. डुमरा डीएवी की यासिनी मेहरोत्रा दूसरे स्थान पर पुपरी डीएवी की प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रही. बालक वर्ग 15 सौ मीटर दौड़ में महाराजगंज डीएवी के अनूप कुमार सिंह प्रथम, अक्षय अनमोल द्वितीय, छपरा डीएवी के निक्कू राज तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग 15 सौ मीटर में डुमरा डीएवी की अनामिका आनंद प्रथम, समस्तीपुर डीएवी की अपर्णा झा द्वितीय सिवान डीएवी की शाक्षी कुमार तृतीय स्थान पर रहीं.


बालक वर्ग शॉटपुट में महाराजगंज डीएवी के अमन राज पहले स्थान पर, समस्तीपुर डीएवी के आशीष कुमार दूसरे, सिवान डीएवी के यश कुमार तीसरे तथा बालिका वर्ग में महाराजगंज डीएवी की समीक्षा प्रथम, मालीघाट मुजफ्फरपुर की प्रिया सिंह द्वितीय सिवान डीएवी की सोनल कुमारी तृतीय स्थान पर रही.

Advertisements


एथलेटिक्स क्लस्टर एंड मीट का उद्घाटन फिजिकल एजुकेशन कॉलेज झपहां के प्राचार्य सुशील कुमार सिंह, समस्तीपुर जीवन के अधिकारी अनिल कुमार और नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय मीट कलेक्ट्रेट मीट का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुजफ्फरपुर डीएवी के खबरा के प्राचार्य मनोज कुमार झा, मालीघाट डीएवी की भारती नायक, कुंवर सिंह, मुरारी पाठक, स्निग्धा, शांति सिंह के अलावा खेल शिक्षक ताइक्वांडो कोच निशांत राज, वीके सिंह, संजीव सिंह, रवि कुमार, अलका सिन्हा, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे.

#dav #davschool #davathletics #davclusterathletics #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.