Sports
Advertisements

बिहार ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में.

Kolkata 10 October : वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार और मिजोरम के बीच खेले गए आज के मैच में बिहार ने मिजोरम को 103 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. बिहार ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में. जिसमें अभिराज दत्त के 23 रन, यशस्वी शुक्ला 11 रन, आयुष आनंद 21, शिवम कुमार 13, हर्षित ने शानदार 57 रन बनाए.

मोहम्मद कैफ शून्य पर आउट हो गए. मोहम्मद इजहार 1 रन, अनूप कुमार 42 रन पर नॉटआउट रहे. अखंड प्रताप सिंह ने 17 रन बनाए. आदित्य शिवम 2 रन, कप्तान श्रेय शून्य रन बनाकर आउट हो गए एक पहली ही गेंद. बिहार ने 236 रन बनाए 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों के खेल में. बिहार की टीम की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया.

Jadavpur University Cricket Ground -Image Wikipedia


मिजोरम की तरफ से बॉलिंग में जोहान और औहमा ने दो-दो विकेट लिए वनरोटलिंगा, प्रेम लायक, करण और राम लियाना ने एक-एक विकेट लिए. बिहार के 236 रनों के जवाब में खेलने उतरी मिजोरम की टीम 133 रन ही बना सकी 34.2 ओवर में ऑल आउट हो गई. मिजोरम की तरफ से शानदार 65 रन जोहन विकेटकीपर ने बनाया 87 गेंदों पर. मिजोरम के कप्तान हरुआला शून्य पर आउट हो गए. वनमाला 1 रन,वनरोटलिंगा ने 34 रन बनाए. करण के छह सबिनस शुन्य, प्रेम लायक 3, लालदशका 1, जोहाना 1, राम लियाना 0. मिजोरम की तरफ से दो खिलाड़ी दहाई अंक तक पहुंच पाए और एक्स्ट्रा 20 रन मिले. उसके बाद 133 रन बने.

Advertisements


बिहार की तरफ से गेंदबाजी में आदित्य शिवम ने चार विकेट लिए 9 ओवरों में 5 रन देकर. इजहार कैफ को एक-एक विकेट मिला. अनूप कुमार को दो विकेट मिला. इस तरह से बिहार ने मिजोरम को 103 रनों के विशाल स्कोर से हरा दिया.
आज का मैच कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी के सेकंड कैंपस में खेला गया. आज के मैच के अंपायर के भारती विज और अनुराग राठौर तथा मैच रेफरी सुरेश थे.

#vinoomankadtrophy #cricket #Biharcricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.