Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 June : Bihar Targetball 26 से 30 मई को मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 10वीं सिनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बिहार टारगेटबॉल टीम को टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार एवम निर्मला जयप्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। टारगेटबॉल संघ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की हमारी यह हमेशा की परंपरा रही है की बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे सम्मानित करना।

डॉक्टर सुधीर कुमार सिन्हा, निदेशक निर्मला जयप्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना दी। मौके पर महेंद्र प्रसाद निदेशक शारीरिक शिक्षा एल एस कॉलेज, मोहम्मद इरफान, रागनी ठाकुर एवम अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

24 से 27 जून को हरियाणा में आयोजित जुनियर नेशनल में टीम भेजने हेतु बिहार जूनियर टारगेटबॉल टीम का गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल रविवार को शाम 4 बजे से एल एस कॉलेज मुजफ्फरपुर में आयोजित होगी।

Advertisements

#targetball #Bihar #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.