Headlines

मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्भीक पत्रकारिता जरूरी- डॉ ओम प्रकाश राय

SKJ Law College
Advertisements
Fearless journalism is essential for a strong democracy - Dr Om Prakash Rai

Muzaffarpur 15 October : आज एलएस कॉलेज के बीएमसी विभाग में नव नामांकित छात्रों का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ ओपी राय ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्भीक पत्रकारिता जरूरी है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसमें मजबूती और निर्भरता होना बहुत जरूरी है। पत्रकारिता के छात्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पत्रकारिता के छात्र नियमित वर्ग करें, अनुशासित रहें। शिक्षकों की अच्छी टीम पत्रकारिता के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाने के लिए लगातार सहयोग करेंगे।

SKJ Law College


पत्रकारिता के समन्वयक प्रो राजेश्वर कुमार ने कहा कि आज मानव मूल्य आधारित पत्रकारिता करने की जरूरत है। बदलते दौर में पत्रकारिता के मायने भी बदल रहे हैं। इंटरनेट और व्हाट्सएप के दौर में और समाचार पाने के लिए 24 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ता है। छात्र नियमित वर्ग करें उन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

SKJ Law College


पूर्व समन्वयक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के छात्र समाज और देश की पूंजी हैं। वे समाज और देश के निर्माण में पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मौके पर पत्रकारिता के संसाधन पुरुष डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर समेत नव नामांकित छात्र छात्राएं मौजूद थे।
छात्र छात्राओं ने अपना परिचय दिया और विश्वास दिलाया कि अनुशासन के साथ नियमित वर्ग करेंगे।

#lscollege #muzaffarpur #journalism #press