Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 November : मुजफ्फरपुर कोर्ट में सनसनीखेज मामला वकील पहुंचे पिस्टल लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट परिषर में . मुजफ्फरपुर कोर्ट परिषर में एक वकील पिस्टल के साथ पकड़ाए. आज बुधवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट परिषर में एक अधिवक्ता को पिस्टल के साथ पकड़ा गया. अधिवक्ता को पुलिस से छुड़ाने के लिए अन्य अधिवक्ताओं ने भी हंगामा किया . कोर्ट परिषर में गर्मागर्मी का माहौल व्याप्त है.कोर्ट परिषर में जज और वकीलों के बीच वार्ता चल रही थी कुछ देर पहले तक.

कोर्ट परिषर में हंगामा अभी भी जारी है.


पंकज मोहन नाम के वकील को पुलिस ने पकड़ा है जिसे छुड़ाने के लिए अन्य अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिषर में हंगामा भी किया. बताया गया है व्यवहार न्यायालय के एडीजे 12 पर पिस्टल तान दिए गया.व्यवहार न्यायालय के एडीजे 12 कुछ दिन पहले ही दरभंगा से मुजफ्फरपुर आएं हैं. पंकज मोहन कर्जा थाना के भतौलिया के रहने वाले हैं.वकील और जज दोनों आर्मी से रिटायर बताये जा रहे हैं. अपने प्रकार का एक दिलचस्प मामला है पर जज को पिस्टल दिखाना कहीं से न्यायसंगत नहीं है.कोर्ट परिषर में हंगामा अभी भी जारी है.

जिला बार एसोसिएशन की आम सभा 3 नवंबर को जिसमे वकील गिरफ़्तारी के बाद की रणनीति बनाई जायगी

Advertisements

#crimenews #muzaffarpur #muzaffarpurcourt

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.