Headlines

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग मुजफ्फरपुर में प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 30 November : मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की जिला इकाई मुजफ्फरपुर में आज प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। मद्य निषेध निति 2015 के सफल एवं सम्पूर्ण कार्यान्वयन अधिहरण वादों के निष्पादन एवं संबंधित कार्यो के सम्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

गौरवतलब है कि 26 नवम्बर को नशा मुक्ति दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर श्री प्रणव कुमार को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया था। जिसका एल एस काॅलेज में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी हुआ था। कार्यक्रम का संचालन आज भी जिला लेखा पदाधिकारी मो0 वैसुर रहमाण अंसारी ने किया। सम्मानित होने वाले में डीडीसी श्री आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार, अजय कुमार, एसडीओ पूर्वी एवं पश्चिमी, मद्य निषेध के पुलिस कर्मी और जीविका डीपीएम थे।

#Muzaffarpur #AlcoholProhibition #News