Sports
Advertisements

खेल रत्न विजेता खिलाड़ी को मिलता है 25 लाख और अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है.

New Delhi 30 November :

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टेबल टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी अचंता शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्म्मानित किया. 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
खेल रत्न विजेता खिलाड़ी को मिलता है 25 लाख और अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है.

President Droupadi Murmu confers Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, 2022 on Sharath Kamal Achanta for his achievements in Table Tennis. He won Three Gold Medals and one Silver Medal in CWG 2022 and One Gold Medal, one Silver Medal and one Bronze Medal in CWG 2018

Advertisements


पुरस्कार पाने वालों की सूची
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022: अचंता शरत कमल.

अर्जुन पुरस्कार: सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्धोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बिधर बैडमिंटन).

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 नियमित श्रेणी: जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती).

द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी: दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती).

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022: अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स).

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022: ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड संघ.

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2022: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर.

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार: नैना धाकड़ (थल साहस), शुभम धनंजय वनमाली (जल साहस), ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल (लाइफ टाइम अचीवमेंट).

#Majordhyanchand #khelratna #Arjunaaward #PresidentofIndia

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.