www.goltoo.in

Half Marathon in Muzaffarpur on 13th November Registration starts

November 6, 2022 | by Goltoo

IMG_43911

Muzaffarpur 6 November : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त बिहार के लिए हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है 13 नवंबर को. मुजफ्फरपुर नेहरू स्टेडियम में हाफ मैराथन का आयोजन होगा.

13 नवंबर को सुबह 6:00 बजे से हाफ मैराथन का आयोजन होगा जो नेहरू स्टेडियम से होकर लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा थाना, माड़ीपुर फ्लाईओवर, बटलर, एलएस कॉलेज, मोतीझील, कलमबाग चौक, सदर अस्पताल होकर पंडित नेहरू स्टेडियम में समाप्त होगा. 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ और 10 किलोमीटर की दौड़ 16 वर्ष से ज्यादा उम्र के महिला और पुरुषों के लिए आयोजित होगा.

आप रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं .

आप रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं खेल व्यायाम शाला भवन सिकंदरपुर, जिला उत्पाद अधीक्षक कार्यालय समाहरणालय, जिला स्कूल मुजफ्फरपुर, लंगत सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है और 2 दिन दो दिवसीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता के साथ-साथ निबंधन भी किया जा रहा है. आप सब फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं एक अपनी तस्वीर के साथ.नशामुक्त बिहार के लिए ज्यादा से ज्यादा शंख्या में भाग लें .

#marathon #muzaffarpurmarathon #halfmarathon

RELATED POSTS

View all

view all