Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 November : दिनांक 30.11.2022 को निपुण भारत मिशन अंतर्गत आकांक्षी जिला मुजफ्फरपुर के सभी 3018 विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने के उद्येश्य से स्कूल रेडिनेस माॅड्यूल चहक के उद्येश्यों को सामुदायिक स्तर तक पहुँचाने के उद्येश्य से बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई एवं कक्षा 1 के पाठ्यक्रम में चहक पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया गया।

आज के इस कार्यक्रम की सफलता के उद्येश्य से मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह ने राजकीय मध्य विद्यालय दिघरा, मुशहरी, मुजफ्फरपुर में बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखायी। प्रभात फेरी में स्वंय जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुधाकर ठाकुर, विद्यालय के सभी शिक्षक, बच्चे अभिभावक एवं पिरामल फाउंडेशन के खयाल शर्मा एवं मुहम्मद वकील ने हिस्सा लिया ।

प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय के बच्चों के द्वारा समुदाय के बीच नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसका मूल उद्येश्य स्कूल रेडिनेस माॅडयूल चहक के प्रावधानों एवं निहितार्थ को समुदाय के विभिन्न वर्गों तक संदेशित करना था ।

Advertisements

इसके उपरांत सामुदायिक स्तर पर बाल सभा का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने समुदाय के बीच कक्षा 1 के लिए विद्यालयों में संचालित हो रही गतिविधियों के संदर्भ में समुदाय के बीच विस्तार से बताया। उसी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अभिवाकों तथा समुदाय के लोगों से विद्यार्थियों के प्रतिदिन विद्यालय आने पर आग्रह भी किया।


इसी क्रम में जिले के प्रत्येक सरकारी विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों द्वारा कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरों, विडियों, पोस्टरों तथा जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर के विडियो को फेसबुक, ट्विटर पर अपलोड किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.