विश्व मृदा दिवस (डब्लूएसडी) प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को स्वस्थ मिट्टी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मिट्टी के संसाधनों के सतत प्रबंधन की वकालत करने के लिए आयोजित किया जाता है
Muzaffarpur 5 December : लंगट सिंह कॉलेज में विश्व मृदा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो राय के नेतृत्व में एनसीसी द्वारा सभी पार्को की सफाई भी की गई तथा कैम्पस को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की गई. मिट्टी के महत्व पर बोलते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की मिट्टी है तो पेड़-पौधे हैं, मिट्टी है तो अनाज है. अगर इसकी गुणवत्ता पर असर पड़ता है तो सबकुछ तबाह हो सकता है. जंगलों की कटाई से मिट्टी बंजर होता जा रहा है, जो एक गंभीर समस्या है. प्रो राय ने कहा की विश्व मृदा दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, कृषि के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के शमन, गरीबी उन्मूलन और मानव विकास में मिट्टी के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है.

आज खेतों में किसानों द्वारा अत्याधिक रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों का इस्तमाल किया जाता है जिसके फलस्वरूप मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आ रही है और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता घटती जा रही है जो खाद्य सुरक्षा, पेड-पौधों के विकास, कीड़ों और जीवों के जीवन और आवास व मानव जाति के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है ऐसे में मिट्टी का संरक्षण काफी आवश्यक हो गया है.
30th Chaturbhuj Cup Football रोमांचक खेल में पटना ने बक्सर को हराया, मुन्ना पांडे के दो गोल – GoltooNews https://t.co/HOnASNXYXX #fifs #football #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 5, 2022
उन्होने बताया कि लंगट सिंह कॉलेज द्वारा प्रदुषण रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमे पिछले कुछ सालों में हज़ारों पेड़ लगाना तथा उनकी अच्छी तरह से देखभाल, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 32 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम विकसित करना तथा कैंपस की साफ सफाई सुनिश्चित रखना महत्वपूर्ण है. मौके पर प्रो टीके डे, प्रो गोपाल जी, श्री विनोद शर्मा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ नवीन कुमार, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.
डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर लंगट सिंह कॉलेजका एक पार्क होना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण अनुभूति है- प्राचार्य ओमप्रकाश राय – GoltooNews https://t.co/jAWwJHLXT0 #Muzaffarpur #rajendraprasadjayanti pic.twitter.com/ahAMDIzF63
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 3, 2022
Gujrat Elections Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाला, मैदान में कुल 833 प्रत्याशी – Chunav चुनाव https://t.co/xsSBUwfJyR #GujratElection2022
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 5, 2022
विश्व मृदा दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व मृदा दिवस (डब्लूएसडी) प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को स्वस्थ मिट्टी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मिट्टी के संसाधनों के सतत प्रबंधन की वकालत करने के लिए आयोजित किया जाता है। 2002 में अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ (IUSS) द्वारा मिट्टी को मनाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सिफारिश की गई थी।
World Soil Day ?
World Soil Day (WSD) is held annually on 5 December as a means to focus attention on the importance of healthy soil and to advocate for the sustainable management of soil resources. An international day to celebrate soil was recommended by the International Union of Soil Sciences (IUSS) in 2002.
#worldsoilday #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।