Bihar News
Advertisements

Jehanabad 6 December : जहानाबाद में लूट की घटना घटना हुई है. अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपये लूट  लिये. इस क्रम में बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना विशुनगंज ओपी क्षेत्र के जहानाबाद-मखदुमपुर सोनवा सड़क पर तिलकई मुसहरी गांव के पास की है.मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े लगभग ₹2 लाख 50 हजार की लूट कर ली है.

बताया जाता है कि भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी रोशन कुमार पैसा कलेक्शन कर लौट रहे थे. तभी तीन लोग मोटरसाइकिल सवार अपराधी रोशन कुमार का पीछा करने लगे. जब कर्मी ने भागने का प्रयास किया तो तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली रोशन के हाथ में लगी है. रोशन हिसुआ नवादा का निवासी है.

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल कर्मी को इलाज के लिए मखदुमपुर के सदर अस्पताल भर्ती कराया है. यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मी से इतनी बड़ी लूट की है. इसे प्रतीत होता है कि अपराधी के हौसले बुलंद हैं. तभी तो अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

Advertisements

#crimenews #Jehanabad #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.