www.goltoo.in

Muzaffarpur News : अपने शहीदों को नमन व याद किया रामदयालु सिंह महाविद्यालय

December 10, 2022 | by Goltoo

0bcf5d3b-f373-4f0e-8b6a-2ed3c6d21dff

महाविद्यालय के छात्र महेश शाही एवं उनको बचाने हेतु आगे बढ़े लोकप्रिय शिक्षक प्रो.निगमानंद कुंवर दोनों पुलिस की गोलियों से शहीद हुए थे।

Muzaffarpur 10 December : शनिवार 10 दिसंबर को रामदयालु सिंह महाविद्यालय में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष आज प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा, स्व.प्रो.निगमानंद कुंवर के पुत्र एल.एन.मिश्रा बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के कुलसचिव डॉ.शरदेन्दु शेखर व स्व.महेश शाही के भाई एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पूर्व बुस्टा महासचिव प्रो.अरुण कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षकेतर कर्मी व छात्र-छात्राएँ प्रशासनिक भवन से एक साथ मौन जुलूस की शक्ल में शहीद-स्थल तक चलकर अपने शहीद द्वय स्मृतिशेष शिक्षक प्रो.निगमानंद कुंवर एवं छात्र स्व.महेश शाही की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद व नमन किया गया।

प्रतिमा-स्थल पर ही प्रो.अरुण कुमार सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को 1966 में आज के दिन हुए घटनाक्रम एवं महाविद्यालय के शहीदों के बारे में संक्षेप में बताया भी गया।

ज्ञातव्य हो कि आज ही के दिन 10 दिसम्बर, 1966 ई. को महाविद्यालय के छात्र महेश शाही एवं उनको बचाने हेतु आगे बढ़े लोकप्रिय शिक्षक प्रो.निगमानंद कुंवर दोनों पुलिस की गोलियों से शहीद हुए थे। तब से उनकी याद में प्रतिवर्ष उनके स्मारक-स्थल पर उनकी प्रतिमाओं को माल्यार्पण और संध्या में दीप जलाकर उन्हें याद किया जाता है। संयोगवश दस दिसम्बर को ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ भी मनाया जाता रहा है।

आज अपने शहीद द्वय को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वाले प्राचार्या व अतिथियों सहित शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों में बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.राम कुमार, सचिव डॉ.एम.एन.रजवी, बुस्टा सचिव डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रो.अनिता सिंह, प्रो.नीलम कुमारी, प्रो.नीलिमा झा, डॉ.रंजना कुमारी परीक्षा नियंत्रक, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.मंजरी आनन्द, डॉ.सुमनलता, डॉ.सारिका चौरसिया, डॉ.आशुतोष, डॉ.ऋतुराज, डॉ.गणेश कु.शर्मा, डॉ.गायत्री कुमारी सिंह, डॉ.आरती कुमारी, श्री शैलेन्द्र कुमार चौधरी, पंकज भूषण, महाराज प्र.सिंह, उमाशंकर सिंह, मनीष कुमार, रवीन्द्र मिश्र, कुमारी निधि आदि रहे। संध्या समय शहीद द्वय की प्रतिमा-स्थल पर दीप-प्रज्वलित भी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

#Muzaffarpur #rdscollege #martyrs

RELATED POSTS

View all

view all