Muzaffarpur News
Advertisements

उद्योग विभाग के निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और जीविका के सीईओ ने किया संयुक्त निरीक्षण.बैग क्लस्टर की उद्यमी महिलाओं को मिलेगा पूरा सहयोग

Muzaffarpur 10 December : मुजफ्फरपुर जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बैग क्लस्टर का संयुक्त निरीक्षण शनिवार को उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित ,ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी, जीविका के सीईओ राहुल कुमार और मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त आशुतोष दीक्षित ने संयुक्त रूप से उधमी महिलाओं से बातचीत की और उन को होने वाली सारी परेशानियों को विस्तृत रूप से जाना। उधमी महिलाओं के साथ ही कर्मचारी के रूप में बैग बनाने का काम करने वाली महिलाओं के साथ बैठक कर तमाम परेशानियों पर बातचीत की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस तरह की समस्याएं हो रही है ।

पूरे बिहार में बैग क्लस्टर एक मॉडल के रूप में काम करेगा । जिसको लेकर आने वाले दिनों में उद्योग विभाग और जीविका के समन्वय से कई अवसर तलाशे जाएंगे । उनके निवारण के लिए काम किया जाए। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सिक्योरिटी और ट्रेंड मजदूर इसके साथ ही जो भी एम्पलाई हैं उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान हो और उनके बच्चों की देखभाल के लिए एक पालन घर बनाने की भी योजना बनी।

Advertisements

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत चयनित उधमियों को हर प्रकार की सहायता मिलेगी और उनके लिए बेहतर रणनीति बनाकर कार्य की जा रही है ।जो परेशानी उन्हें हो रही है उसको दूर करने के लिए एक विशेषज्ञ की टीम है जो उद्योग विभाग और जीविका दोनों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निवारण के लिए काम कर रही है । इसके साथ ही 80 नए उद्यमियों को भी मौका दिया जाएगा जो बैग के बायप्रोडक्ट्स बनाएंगे ।

जिसके लिए उन्हें जीविका से लोन मुहैया कराया जाएगा ।उसके बाद प्रशिक्षण देकर बैग बनाने में लगने वाले अलग-अलग पार्ट्स को तैयार कराया जाएगा। इससे एक अलग रोजगार उत्पन्न होगा। इस मौके पर जीविका के ओ एस डी राजेश कुमार, जीविका की डीपीएम अनीशा गांगुली संचार प्रबंधक राजीव रंजन सहदेव कुमार मुसहरी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार फॉर्म वाईपी दिव्या के साथ ही बैग बनाने वाली कंपनी हाई स्पिरिट के कई कर्मचारी और समन्वयक उपस्थित थे।

#bagcluster #jeevika #bela #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.