Muzaffarpur News
Advertisements

स्वर्गीय सुधा-त्रिभुवन सिन्हा समॄति 3 मैच सीरीज T 20 सदभावना क्रिकेट कप,सम्राट एकादश का सुधा त्रिभुवन कप पर कब्जा

Muzaffarpur 11 December :

3 मैच सीरीज का तीसरा मैच सम्राट एकादश की डीएवी एकादश पर 119 रन से शानदार जीतसम्राट एकादश की डीएवी एकादश पर 3-0 शानदार जीत के साथ सुधा त्रिभुवन सिन्हा सदभावना क्रिकेट कप पर कब्जा।

मुख्य अतिथि श्री उत्पल रंजन, पूर्व रणजी खिलाड़ी(बिहार), मुजफ्फरपुर, विशिष्ट अतिथि श्री रवि कुमार, सहायक प्रोफेसर, एमआईटी कौलेज, मुजफ्फरपुर, सम्मानित अतिथि श्री रंजीत कुमार, टीम मैनेजर, सम्राट एकादश, मुजफ्फरपुर

Advertisements

सभी अतिथियों को सम्राट एकादश द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

आज 11:12:2022 रविवार को स्थान : आरडीएस कौलेज क्रिकेट ग्राउंड, मुजफ्फरपुर में सुधा त्रिभुवन सिन्हा स्मॄति 3 मेच सीरीज T 20 सदभावना क्रिकेट कप का तीसरा मैच जो टीम सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम टीम डीएवी एकादश मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में सम्राट एकादश ने डीएवी एकादश पर 119 रन से शानदार जीत दजॅ कर सुधा त्रिभुवन सदभावना क्रिकेट कप पर 3-0 से जीत लिया । टीम सम्राट एकादश का हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन ।
सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं डिएवी एकादश के कप्तान मोदसीर हक ने टौंस किया । टीम सम्राट एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

टौंस जीतकर टीम सम्राट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खङा किया । सम्राट एकादश का शानदार प्रदर्शन शानदार बल्लेबाजी। सम्राट एकादश की और से मुकेश ने शानदार तेज 60 रन, अमन ने नाबाद शानदार 59 रन, ऊतपल ने 20 रन, सूरज ने 19 रन, साहिल ने 14 रनो का योगदान दिया ।
डीएवी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये चंदन ने 2 विकेट; मुदित ने 2 विकेट मोदससीर ने 1 विकेट , रवि ने 1 विकेट एवं आतिफ ने 1 विकेट लिया । जबाब में डीएवी एकादश की टीम ने 20 ओवर में ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी । फलस्वरूप सम्राट एकादश ने डिएवी एकादश पर 119 रन से शानदार जीत दर्ज किया साथ ही 3 मैच सीरीज 3-0 से जीत कर सुधा त्रिभुवन कप अपने नाम किया । डीएवी एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुवे चंदन ने नाबाद 29 रन, राजबीर ने 23 रन , प्रेम ने 18 रन, मोदससीर ने 7 रन का योगदान दिया ।


सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हूये कप्तान समीर सम्राट ने 2 विकेट, ऊतपल रंजन ने 3 विकेट, अभय ने 1 विकेट, नितिन ने 1 विकेट, आदिल ने 1 विकेट और शुभम ने 1 विकेट लिया । सम्राट एकादश के हरफनमौला शानदार खिलाड़ी ऊतपल रंजन को बल्लेबाजी में 20 रन एवं गेंदबाजी में 3 विकेट लेने हेतु यानि शानदार प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया ।

3 मैच सीरीज के तीनो मैच में बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएवी एकादश के कप्तान मोदससीर हक को मैन औफ द सीरीज दिया गया।

खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं सम्मानित अतिथि ने संयुक्त रूप से दिया ।

मैन ऑफ द सीरीज मोदससीर हक
मैनऑफदमैच ऊतपल रजन
बेस्ट बैट्समैन मुकेश एवं अमन
बेस्ट बौलर समीर सम्राट एवं चदन
बेस्टक्षेत्ररक्षक आबिद हुसैन एवं मुदित
बेस्ट विकेट कीपर यश को दिया गया ।

#Cricket #Muzaffarpur #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.