www.goltoo.in

नौकरी मांगने वालों को मिली लाठी, पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, दौड़ा दौड़ा कर मारा

December 13, 2022 | by Goltoo

patna

Patna 13 December : नौकरी मांगने वालों को मिली लाठी ,पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज.
शिक्षक नियोजन को लेकर आन्दोलन पर पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज.डाकबंगला चौराहे पर पुलिस का लाठीचार्ज. कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. शिक्षक अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहा को जाम कर दिया है जिस कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया.


इसके पहले सातवें चरण के शिक्षक नियोजन को लेकर आन्दोलन की शुरुआत हुई. विधानसभा का घेराव करने निकले शिक्षक अभ्यर्थियों का डाक बंगला चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन हुआ. सातवें चरण की बहाली को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था.

नौकरी मांगने वालों को मिली लाठी . राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे का नजारा आज कुछ ऐसा ही दिखा.डूडा डूडा कर पिटाई हुई नौकरी मांगने वालों की . सातवें चरण के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार अपनी मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुन नहीं रहा है. सड़क पर उतरे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी खराब हो गई.

#Patna #Bihar #Teachers

RELATED POSTS

View all

view all