Headlines

एलएस कॉलेज में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

शनिवार को एलएस कॉलेज के बीएमसी विभाग में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय था “वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की प्रासंगिकता” । सभी छात्र छात्राओं ने अपने – अपने विचार संगोष्ठी में रखें। संगोष्ठी का संचालन छात्रा शालिनी किरण ने किया।

इस मौके पर बीएमसी के समन्वयक राजेश्वर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया ने ही मीडिया के अस्तित्व को बचा कर रखा है। आज भी प्रिंट मीडिया में लिखी खबरें व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगातार बदलते स्वरूप ने मुख्य धारा की मीडिया को गहरे तौर पर प्रभावित किया है। यह सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप में हैं। प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें अपने विचारों की प्रस्तुति करने की आजादी मिलती है।

SKJ Law College


पार्टी 3 के छात्र रूपेश कुमार ने कहा कि एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होते हैं। जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वीडियो और फोटो दोनों के माध्यम से खबरों को प्रस्तुत किया जाता है तो लोगों को खबरों की सच्चाई को समझना ज्यादा आसान हो जाता है। वहीं सेजल ने कहा कि प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में महत्व रखते हैं लेकिन प्रिंट मीडिया में खबरों को अच्छी तरह से जांच करके ही पाठकों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। सचिन, राधा, उत्तम, रोहित, श्रुति, अलका सभी ने अपने अपने विचार रखें