www.goltoo.in

Muzaffarpur T20 Cricket विवेक एकादश की 42 रनों से आबिद एकादश पर शानदार जीत

December 25, 2022 | by Goltoo

sameer-7

Muzaffarpur 24 December :

NICA Cricket Ground विवेक एकादश ने विजेता कप पर कब्जा जमाया।

आज दिनांक 25:12:2022 रविवार को NICA CRICKET GROUND कपरपुरा कांटी, मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो टीम विवेक एकादश बनाम टीम आबिद एकादश मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में विवेक एकादश ने आबिद एकादश पर 42 रनों से शानदार जीत दजॅ किया। विवेक एकादश किक्रेट टीम का हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन । विवेक एकादश के कप्तान विवेक रंजन एवं आबिद एकादश के कप्तान आबिद हुसैन ने टौस किया । टीम विवेक एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

टॉस जीतकर विवेक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 160 रनों का स्कोर खङा किया । विवेक एकादश की और से बल्लेबाजी करते हुवे राजेश ने शानदार 58 रन , विवेक ने 25 रन, विशाल ने 15, आशीष ने 14, सुनील ने 12 एवं निशांत ने 8 रनों का योगदान दिया ।

आबिद एकादश की ओर से गेंदबाजी करते चंदन ने 2 विकेट, अभय ने 2 विकेट, प्रकाश ने 2 विकेट एवं विकास ने 1 विकेट लिय। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी आबिद एकादश की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 118 रन ही बना पाई । परिणाम विवेक एकादश ने आबिद एकादश पर 42 रन से शानदार बेहतरीन जीत दर्ज किया । आबिद एकादश की ओर से अविनाश ने 29 रन, अभय ने 24 रन, प्रतिक ने 22 रन, आबिद ने 14 रन , पियुष ने 7 रनों का योगदान दिया । विवेक एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए ।

समीर सम्राट ने शानदार 3 विकेट, राजेश ने 1 विकेट, पवन ने 2 विकेट, विवेक ने 1 विकेट, निशांत ने 1, एवं आलोक ने 1 विकेट लिया । विवेक एकादश की कसी हुई शानदार गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण। विवेक एकादश के शानदार हरफनमौला खिलाड़ी राजेश 58 रन बनाने एवं 1 विकेट लेने यानि शानदार प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया ।

मैनऑफदमैच राजेश
बेस्ट बौलर समीर सम्राट
बेस्ट बैट्समैन अविनाश
बेस्टक्षेत्ररक्षक आकाश

  • को दिया गया । अंपायर श्री आशीष एवं श्री दीपांशु एवं स्कोरर श्री आकाश जड्डू रहे ।

#Cricket #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all