Sports
Advertisements

Muzaffarpur 25 December : आज दिनांक 25 दिसंबर 2022 (रविवार) को मालीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तात्वाधान मे 11वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। जिसमे की कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया। इसके साथ ही कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियो को बेल्ट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरपर्सन “ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव” के द्वारा बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे टॉप करने वाली खिलाड़ी स्वीटी कुमारी

इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे टॉप करने वाली खिलाड़ी स्वीटी कुमारी को गोल्ड मेडल, अनमोल आरंभ को सिल्वर मेडल व रितेश रंजन (श्रृणु) को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपासना आनंद, रितेश रंजन, शिवानी, आश, स्वीटी, प्रियम कर्ण, को ( सिनियर ब्राउन बेल्ट), रिधान झा, जानवी श्री को (ब्लू बेल्ट), स्वपनील कश्यप, देवांस, अदित्य (ग्रीन बेल्ट), आत्म ज्योति, अभिनंदन, अभिउदय, अनमोल आरंभ, संस्कृति, सुकृति शिखा को (ऑरेंज बेल्ट) व रेयांस रोहन, जाकिर, दिपांस, अंश राज, रूद्र अग्रवाल, प्राजवल, अमृत, आयूष, पिहू समेत सभी खिलाड़ियों को (येल्लो बेल्ट) दिया गया।

इसके साथ ही इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, कोच सूरज पंडित व बबली सिंह के द्वारा सभी खिलाड़ियो को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य परिक्षक के तौर ऑनलाइन के माध्यम से उपस्थित रहें ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार व आशिफ अनवर।

Advertisements


बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे विजेता सभी खिलाड़ियो को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर “कांचो स्टार” के द्वरा बधाई व शुभकामनाए भी दी गई । सभी जानकारियां सेंशई शिल्पी सोनम सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा दी गई.

#Karate #rasworld #Muzaffarpur #Karatebeltgrading

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.