Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 January : मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना के कर्पूरी चौक से एक सीएसपी संचालक का शव बरामद किया गया. यह सीएसपी संचालक पिछले 24 घंटे से गायब था. प्लासिटक के बोर में किसपी संचालक का शव बरामद हुआ है.साहेबगंज नगर परिषद् के सलेमपुर के रंजीत कुमार 14 जनवरी को घर से अपने सीएसपी के लिए 10 बजे निकले उसके बाद से वो लापता थे. उनका स्कूटर मलाही टोला के समीप बरामद हुआ था.

संदेहास्पद स्तिथि में वो पिछले दिन से लापता थे. एसडीपीओ ने बताया की एक डेड बॉडी बरामद किया गया है देवरिया थाना से जो प्लास्टिक के बोर में फेंका गया था.डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा गया.


सलेमपुर निवासी मृतक रंजीत बैंक ऑफ़ बरोदा के नजदीक अपना सीएसपी चलते थे. 14 जनवरी को 10 बजे घर से निकलने के बाद से गायब थे. जिनका शव आज सोमवार को प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला.शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई और परिजनों में चीख पुकार मच गया.

Advertisements

#crimenews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.