Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 January : इन्वेस्ट इंडिया दिल्ली ने एक कार्यशाला में मुजफ्फरपुर के किसानों को लीची की जैविक खेती से ज्यादा लाभ के गुर सिखाये . मुजफ्फरपुर की विश्वप्रसिद्ध लीची की खेती को लाभकारी बनाने के टिप्स दिए गए इस कार्यशाला में.


जिला उद्योग केंद्र में एक जिला एक उत्पाद के तहत लीची की जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें इन्वेस्ट इंडिया दिल्ली से आई नचिकेता ने वहां उपस्थित किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया। साथ ही बताया कि लीची की जैविक खेती से किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।


मौके पर मौजूद जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक ने बताया कि जिले के छोटे किसानों को एक साथ मिलकर कर या फिर एफपीओ बनाकर लीची की खेती करनी चाहिए। साथ ही लीची के बाग में हल्दी, सरसों आदि की फसल कर लाभ कमा सकते हैं। कार्यशाला में करीब 60 किसानों ने भाग लिया।

Advertisements

#litchi #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.