Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 January : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में एन.एस.एस. के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन के प्रथम सत्र में ‘पर्यावरण और हम’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि धरती पर सभी जीवों का अस्तित्व पर्यावरण पर ही निर्भर करता है। प्रकृति मानव की सहचरी है। संतुलित पर्यावरण मानव को स्वस्थ जीवन प्रदान करती है, परन्तु आज मानव स्वार्थ के अंधी दौड़ में पर्यावण को नष्ट पड़ने पर तुले है। आधुनिक विकास के इस दौर में हम औद्योगीकरण, टूरिस्म, यातायात विकास के नाम पर पर्यावण से छेड़छाड़ कर मानव को विनाश की ओर ले जा रहे है।

प्रकृति छेड़छाड़ हमे बंद करना होगा। हमे यह समझना होगा कि हमारा जीवन तभी बच सकता है जब जल, जंगल और जानवर बचेंगे। व्याख्यान के पश्चात स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में बागवानी सह पौधरोपण का कार्य किये एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिए।

Advertisements


दूसरे सत्र में प्रतिभागियों के बीच स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक-एक कर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपने विचार रखें। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा निर्णायक मंडल सदस्यों द्वारा शिविर के अंतिम दिन की जाएगी। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अब्दुल अजीज टीके, डॉ. जयनाथ कुमार, डॉ. सैयद अबुजर अली एवम डॉ. ज्ञान प्रकाश ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश सरदार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवी फातिमा फरहीन ने की।


कार्यक्रम में अमिषा, गरिमा, काजल, मुस्कान, बरखा, राजा, अनन्या, सौरभ, युवराज, राजू, आदित्य, रीतू, प्रतीक, अतुल, अनिश,विक्रम, विवेक, मो. अबसार, जुनैद, उदय, संस्कृति, सुमन, शोभा, गुड्डी, फातिमा, राहुल, अमन आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।

#environment #nss #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.