Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : मुजफ्फरपुर के काँटी के एक बर्फ फैक्ट्री में मजदुर की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई. फैक्ट्री के अंदर पानी लगा था जिसमें उनकी लाश मिली है. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मुजफ्फरपुर के कांटी में मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है.

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई

मामले की जानकारी के बाद कांटी पुलिस ने पहुंचकर मामले की तफ्तीश किया एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेजा पोस्टमॉर्टेम के लिए. मृतक की पहचान अमोद कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष ग्राम लदौरा निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 3 साल से इस कारखाने मैं काम करते थे और आसपास ही कहीं रहते थे. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भागे भागे पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

#Muzaffarpur #kanti #crimenews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.